होम्योपैथी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकास वर्मा ने कहा कि यदि सही दवा मिल जाए तो इमरजेंसी में भी होम्योपैथी चमत्कारिक असर दिखा सकती है। डॉ. विकास रविवार को एसवी कॉलेज के रघुनाथ भवन में होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) के तत्वावधान में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हनिमैन के 259 वें जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. विकास ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दो रोचक केस हिस्ट्री चिकित्सकों को समक्ष रखी और उस पर विस्तार से चर्चा की। पहला केस सांप के काटने से एक किसान का गुर्दा फेल होने तथा दूसरा केस एक बच्चे को हर्निया की चपेट में आने से संबंधित था। उन्होंने कहा कि दोनों केसों में उन्होंने सफलता पूर्वक उपचार देकर मरीजों को स्वस्थ किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि सही दवा निकालने के लिए रोगी के व्यवहार, बात करने के ढंग, बैठने का सलीका आदि पर ध्यान देने की जरूरत हैं। यही एक उपचार विधि है जो व्यवहारिक। लक्षणों के आधार पर रोगी को ठीक करती हैं। फिल्म स्टार मनोज कुमार एवं असरानी जैसे लोगों का उपचार कर चुके डॉ. विकास वर्मा ने कहा कि सरकार की उपेक्षा से होम्योपैथी को नुकसान हो रहा है। इससे पूर्व डॉ. विकास एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीएन पॉल ने डॉ. सैमुअल हनिमैन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र सारस्वत, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ. पीके दास गुप्ता, डॉ. रजत सक्सेना, डॉ. पूनम वत्रा आदि थीं।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Epress
