बरेली, मुख्य संवाददाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बरेली में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाने के साथ ही आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि बंगाल में भाजपा का 'कमल' खिल उठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ममता बनर्जी को करारी हार का स्वाद चखाया है।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि पश्चिम बंगाल को लेकर जो स्वप्न श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था, वह आज भाजपा की प्रचंड विजय से पूरा हो गया है। जिलाध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, उमेश कठेरिया, रविन्द्र सिंह राठौर, प्रशान्त पटेल, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, डॉ आदेश गंगवार, राजीव साहनी आदि थे।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मनाया जश्नः बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शानू काजमी ने मिशन मार्केट के व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाई। अध्यक्ष जफर अब्बास नकवी, हरप्रीत सिंह गोलू, राकेश भारती, रोहित रज़ा थे। बरेली। होम्योपैथिक डॉक्टर विकास वर्मा, राजकुमार मेहरोत्रा, मनोज कपूर, दिनेश सक्सेना, मुकेश सिंघल, अमित अग्रवाल, कोमल रस्तोगी, बबीता रेक्रीवाल, संदीप मिंटू, अमन सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता आदि थे।
व्यापार मंडल ने मनाया जीत का जश्नबरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के नेतृत्व में सर्राफा बाजार में संजीव अवतार अग्रवाल की दुकान पर ढोल नगाड़े बजाकर और व्यापारियों को मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। राजकुमार राजपूत, अमित भारद्वाज, सुशील बंसल, उत्कर्ष अग्रवाल, सरदार हरमीत सिंह, कन्हैया राजपूत, रोहित भसीन, अरविंद रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में मिठाई वितरित की गई।
