बरेली : ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर गुद्दड़ बाग चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया। श्रद्धालु, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
होम्योपैथिक चिकित्सक डा. विकास वर्मा, संयोजक परवेश वर्मा ने विधि-विधान से पूजन, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष लगाए। इस दौरान वेद प्रकाश सक्सेना, अश्वनी कमठान, शालिनी जौहरी, सौरभ कुमार, शिव कुमार, श्वेत सक्सेना रहे। (वि)
