अमृत विचारः सेंट्रल यूपी चैंबर – ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार रात स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एग्रीकल्चर अवार्ड्स एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया। इसमें कृषि उद्यमियों और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए और विशिष्ट – अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल रहे।
अध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना और समाज के सामने उनके योगदान को प्रस्तुत करना है। अशोक गोयल को फूलों की खेती के लिए,समारोह में धनश्याम खंडेलवाल को सम्मानित करते बीडीए वीसी, साथ में दिनेश गोयल, किशोर कटरु, डॉ. विनोद पागरानी व अन्य।
निहाल सिंह को मेंथा तेल निर्यात, गौरव मित्तल को इत्र निर्माण और निर्यात, सीए मोहित वैश्य को खेती, आदित्य मूर्ति को पशु पालन, डॉ. विकास वर्मा को संकर अमरूद की खेती और अनिल कुमार साहनी को वाइन के लिए कृषि पुरस्कार दिया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. घनश्याम खंडेलवाल को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अध्यक्ष राजीव सिंघल, सचिव अल्पित अग्रवाल और बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने स्मृति चिह्न देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि राज्य कृषि परिषद किसानों को उचित मूल्य दिलाने, उनकी आय बढ़ाने, कृषि उत्पादों के विपणन को सुगम बनाने और तकनीकी व नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। अल्पित अग्रवाल ने कहा कि बरेली उद्योग सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कृषि पुरस्कार और सम्मान समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम में बीडीए वीसी ने नए यूपी बिल्डिंग बायलॉज की जानकारी दी नए यूपी बिल्डिंग बायलॉज से रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि : बीडीए वीसी बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने उद्यमियों को बताया कि नए यूपी बिल्डिंग बायलॉज 2025 के लागू होने से नक्शा स्वीकृति करने का ग्राफ बढ़ने की आशा है। इससे पहले से लागू जोनिंग रेगुलेशन्स में एकरूपता सुनिश्चित की गई है और विशेष अनुमति समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। यही नहीं नए नियमों के तहत 500 वर्गमीटर तक के आवासीय और 200 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक भवन स्वतः अनुमोदित माने जाएंगे।
जगत के लिए यह हर्ष का विषय है कि डॉ. घनश्याम खंडेलवाल को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यक्रम में किशोर कटरू, अजय शुक्ला, शेखर अग्रवाल, धर्मेंद्र सक्सेना,उन्मुक्त सम्भव शील, राज गोयल, राजेश अग्रवाल, आलोक गुप्ता, रवि खंडेलवाल, महेंद्र अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नीरज टंडन, मनोज अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, सुनीत मूना, तेजेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।
